बागबाहरा : पत्नी पर किया तवे से वार, फटा सिर - CG Sandesh

बागबाहरा : पत्नी पर किया तवे से वार, फटा सिर

खाना बनाने की बात को लेकर हुआ विवाद   

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेनी में एक युवक ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नियत से तवे से मारकर घायल कर दिया. उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया गया.

वार्ड नं. 8 ग्राम लमकेनी निवासी सुरित राम दीवान ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे उसका पड़ोसी टेमन भोई आकर बताया कि उसका अपनी पत्नि रूखमणी बाई से खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद उसने गुस्से में आकर किचन में रखे रोटी बनाने की तवा से पत्नी से मारपीट की, जिससे उसकी पत्नि का सिर फट गया. वह घर में खटिया में पड़ी है.

जिसके बाद सुरित राम दीवान अपने पड़ोसी अवध राम बिंझवार के पास गया और उसे लेकर टेमन भोई के घर गया. जहाँ टेमन भोई की पत्नि घायल अवस्था में खाट में पड़ी थी, सिर से खून निकल रहा था. कुछ देर में एम्बुलेंस आने पर रूखमणी को ईलाज के लिये CHC बागबाहरा ले जाया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टेमन भोई के खिलाफ धारा 109(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें