तेंदूकोना : बैल चरने की बात पर मारपीट, बाप-बेटों पर केस दर्ज
तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली के खेत में बैल चरने की बात पर मारपीट करने के आरोप में बाप-बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
वार्ड नं 5 कलारपारा बुंदेली निवासी कमलेश कुमार डडसेना ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई 2026 को वह अपने खेत बुंदेली में काम कर रहा था तो देखा कि उसके खेत में पीलाराम दीवान का बैल चर रहा था. पीलाराम को बैल को खेत से ले जाने के लिये बोलने पर उसने तथा उसके तीनों बेटों ने हमारा बैल मेढपार में ही चर रहा है तुम जबरदस्ती मना कर रहे हो कहकर चारो एकराय होकर अश्लील गाली गलौच करते हुये हाथ झापड से मारपीट किये.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पीलाराम दीवान और उनके तीन बेटों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें