CG : स्कूल समय के दौरान टी-शर्ट और अंडरवियर में बैठे मिले प्... - CG Sandesh

CG : स्कूल समय के दौरान टी-शर्ट और अंडरवियर में बैठे मिले प्रधान पाठक, मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा। जिले के डोंगा-कोहरोद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रधान पाठक स्कूल समय के दौरान अपने कक्ष में केवल टी-शर्ट और अंडरवियर में बैठे मिले। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वे बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत करते थे और मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते थे। बताया जा रहा है कि बच्चों ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए।

अभिभावकों का दावा है कि उनके पहुंचने पर प्रधान पाठक जल्दबाजी में पैंट पहनते नजर आए, जिसका वीडियो भी ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है।

घटना से नाराज ग्रामीण और अभिभावक पामगढ़ थाना पहुंचे और प्रधान पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, तत्काल निलंबन और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें