CG : तालाब में डूबने से युवक की मौत, 4 घंटे बाद मिला शव - CG Sandesh

CG : तालाब में डूबने से युवक की मौत, 4 घंटे बाद मिला शव

जांजगीर-चाम्पा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटघरी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान दीपक कंवर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दीपक कंवर तालाब में डूब गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई। तालाब में काफी देर तक खोजबीन के बावजूद दीपक का कोई पता नहीं चल सका।
इसके बाद गोताखोरों की मदद ली गई। पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की मौजूदगी में गोताखोर लगातार तालाब में दीपक की तलाश करते रहे। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार गोताखोरों को दीपक को ढूंढने में सफलता मिली।

तालाब से दीपक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें