पीएम श्री सेजेस बसना के कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों ने सै... - CG Sandesh

पीएम श्री सेजेस बसना के कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों ने सैनिकों के लिए बनाई राखियाँ, देशभक्ति का दिया संदेश

रक्षा बंधन के पावन अवसर पर पीएम श्री सेजेस बसना में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा पाँचवीं के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से सुंदर एवं आकर्षक राखियाँ तैयार कर देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के लिए स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाओं के साथ भेजीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रक्षा बंधन के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व के साथ-साथ भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और समर्पण के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक रंग-बिरंगी राखियाँ बनाईं तथा उनके साथ सैनिकों के लिए शुभकामना संदेश भी लिखे। विद्यार्थियों ने कहा कि देश की रक्षा में दिन-रात तैनात सैनिक हमारे सच्चे रक्षक हैं और उनके लिए बनाई गई यह राखी उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का छोटा-सा प्रतीक है।

राखी भेजने वाले विद्यार्थियों के नाम

कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों में लक्षिका पिंजारा, लिलिमा साव, भास्कर बन्धोर, ओम जयसवाल, ग्रेस दीप, प्रगति प्रधान, आकृति बारमते, कंचन दास, गायत्री पाण्डे, प्रज्ञा पाल, रेणुका यादव, डालेश्वर साव, सौर्य सोनी, रोहन साव, लक्ष्य बन्जारा, कुशाग्र खुंटे, सुशांत बन्जारा, लावन्या नायक, आयुषी प्रधान, दीव्या बारिक, रीमा यादव, जिया जगत, जया धृतलहरे, तिस्ता नंद, दिशा दास, माही, कक्षा तीसरी से ओजस्वी बढ़ाई, आहाना प्रधान कक्षा आठवी से तान्या साहू, लवली पटेल एवं हेमा पटेल ने राखियाँ तैयार कर सैनिकों के लिए भेजीं।

विद्यालय के समस्त विद्यालय परिवार ने भी इस राष्ट्रहितकारी पहल में सहयोग प्रदान किया। विद्यालय की प्राचार्य सुश्री गिरिजा साहू ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में राष्ट्रप्रेम, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का सदैव पालन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रधान पाठक श्री एच. आर. साव ने कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का यह प्रयास बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा उनमें देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।

कार्यक्रम के कार्यक्रम प्रभारी श्री योगेश कुमार बढ़ाई ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उन्हें संस्कार, राष्ट्रीय चेतना एवं सामाजिक मूल्यों से भी जोड़ना है। इसी उद्देश्य से बच्चों द्वारा स्वयं निर्मित राखियाँ भारतीय सेना के वीर जवानों को भेजी गई हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए सदैव सैनिकों का सम्मान करने तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने देश की रक्षा में समर्पित सभी वीर जवानों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए उन्हें रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें