बसना : अखण्ड भारत दिवस श्रद्धा एवं राष्ट्रभाव के साथ मनाया ग... - CG Sandesh

बसना : अखण्ड भारत दिवस श्रद्धा एवं राष्ट्रभाव के साथ मनाया गया

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसना में शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को अखण्ड भारत दिवस श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति एवं गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य धनुर्जय साहू की उपस्थिति रही। साथ ही समस्त आचार्य-दीदियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य भैया-बहनों में भारत की गौरवशाली संस्कृति, राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। इस अवसर पर बहिन नवजागृति विशाल, बहिन लक्ष्मी चौधरी, भैया केशव दुबे, भैया मनीष सेन, बहिन अनमोल साव, भैया हेमंत राठौर, बहिन पदमा पटेल, बहिन आंशिका साहू एवं भैया चंदन प्रधान ने अखण्ड भारत दिवस के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के महत्व पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के आचार्य हेमसागर पटेल ने अपने उद्बोधन में अखण्ड भारत दिवस के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने भैया-बहनों को भारतीय संस्कृति, राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी आचार्य-दीदियों एवं भैया-बहनों ने राष्ट्रहित में कार्य करने तथा भारत की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति एवं भारत माता के जयघोष से गूंज उठा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें