सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  बसना में हर्षोल... - CG Sandesh

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसना में 80वां स्वतंत्रता दिवस एवं स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूर्ण होने का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, राष्ट्रभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, समिति पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। नरसिंह शिक्षा समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र अग्रवाल ने तिरंगे झंडे का उत्तोलन किया, वहीं कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल ने स्काउट गाइड एवं उपाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव ने रेडक्रॉस ध्वज का उत्तोलन किया। इसके पश्चात ॐ, भारत माता एवं माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

अतिथियों का स्वागत किशोर भारती उपाध्यक्ष भैया रजत सेठ एवं सौरभ बारीक एवं कन्या भारती उपाध्यक्ष बहिन अप्सा परवीन द्वारा तिलक-चंदन लगाकर किया गया। बहिन अंशिका साहू ने हृदयस्पर्शी राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर अप्सा परवीन, नवजागृति विशाल , साक्षी निषाद, रजन सेठ, नवीन यादव एवं मुस्कान देवांगन ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।

समिति के उपाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने गुलामी का दौर नहीं देखा और हमारा जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने स्तर पर देश की सेवा में अपना योगदान दे। राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है l

समिति अध्यक्ष श्री रामचन्द्र अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के विभाजन का इतिहास हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता का महत्व समझाता है। आज भी देश की एकता को कमजोर करने वाली शक्तियां सक्रिय हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति सजग रहना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य धनुर्जय साहू ने अतिथियों, समिति पदाधिकारियों, आचार्य-दीदियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जो बसना नगर के प्रमुख मार्गों एवं हृदय स्थल से होते हुए शासकीय उच्चतर आदर्श विद्यालय बसना परिसर पहुंची। यहां नगर पंचायत द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया l 

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष शर्मा, रमेश कर, सुभाष प्रधान, , प्राचार्य धनुर्जय साहू, प्रधानाचार्य प्रवेश प्रधान ,प्रभारी प्रधानाचार्य रीता स्वर्णकार सहित समस्त आचार्य-दीदियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन किशोर भारती अध्यक्ष भैया चंदन प्रधान , कक्षा द्वादश एवं कन्या भारती उपाध्यक्ष बहिन अप्सा परवीन, कक्षा एकादश ने किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें