सरायपाली : बैतारी चौक के पास रेड कार्यवाही मे डस्टर कार से म... - CG Sandesh

सरायपाली : बैतारी चौक के पास रेड कार्यवाही मे डस्टर कार से मिला था 249.6 लीटर अंग्रेजी शराब, मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत् सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करते 04 व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

मामले का विवरण- दिनांक 11.08.2026 को सरायपाली पुलिस के द्वारा अवैध शराब विक्रेताओ के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत आरोपी राजेश पटेल पिता फिरन पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी भवरचुआ चौकी भवरपुर थाना बसना, अजित पटेल पिता मुक्तेश्वर पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी कुटेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग., अमित पटेल पिता मुक्तेश्वर पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी कुटेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग. से अवैध रूप से परिवहन करते विभिन्न ब्राण्ड के कुल 249.60 लीटर अंग्रेजी शराब (कीमती 6,42,920 रू) को जप्त कर अपराध क्रमांक 264 /26 धारा 34(2) 59 क, आबकारी एक्ट, 111 (2) बीएनएस के तहत् आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। 

उक्त मामले में आज एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी विनय सिह ठाकुर पिता गजराज सिंह ठाकुर उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड नं0 39, विकास नगर, कोतरा रोड रायगढ थाना सिटी कोतवाली रायगढ जिला रायगढ(छ.ग.) की संलिप्तता उजागर होने से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

1- विनय सिह ठाकुर पिता गजराज सिंह ठाकुर उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड नं0 39, विकास नगर, कोतरा रोड रायगढ थाना सिटी कोतवाली रायगढ जिला रायगढ(छ.ग.)।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी- (दिनांक 11.08.2026)

1- राजेश पटेल पिता फिरन पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी भंवरचुवा चैकी भवरपुर थाना बसना।
2- अजित पटेल पिता मुक्तेश्वर पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी कुटेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग.।
3- अमित पटेल पिता मुक्तेश्वर पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी कुटेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग.।

पूर्व में जप्त सामग्री-

01- 249.560 लीटर अंग्रेजी शराब (कीमती 6,42,920 रू) अंग्रेजी शराब।
02- कार कीमती 03 लाख रुपये,
03- 03 नग मोबाइल 15 हजार रुपये।

जुमला जप्त संपत्ति कीमती 9,57,920 रुपये।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें