मौसम विभाग ने की छत्तीसगढ़ में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग से ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है ।
भारतीय मौसम समाचार केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान ओड़िशा के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम के साथ एक-दो जगहों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
इसके साथ ही अगले 12 घंटों के दौरान गुजरात के तटवर्ती और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र में ऊंची लहरे उठ सकती है। अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व और समीपवर्ती पूर्व-मध्य अरब सागर में भी समुद्र में काफी उथल-पुथल बने रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अरब सागर के पश्चिम-मध्य और आसपास के क्षेत्रों में भी समुद्र का मौसम बेहद खराब रह सकता है।
मछुआरों को 24 तारीख की सुबह तक उत्तर-पूर्व और निकटवर्ती पूर्व-मध्य अरब सागर तथा 25 तारीख की सुबह तक उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।