बसना : अवैध शराब के मामले महिला सहित दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के मामले महिला सहित दो गिरफ्तार.

बसना पुलिस ने 26 अगस्त 2026 को अवैध शराब के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि जागेश्वर मिरी नामक व्यक्ति अखराभाटा मोड़ के पास ग्राम अखराभाटा में अवैध शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है. सुचना मिलने पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा. जिसका नाम जागेश्वनर मिरी पिता रंगी लाल मिरी उम्र 35 साल ग्राम गढफुलझर थाना बसना का निवासी बताया गया है.

पुलिस ने पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके पास रखे एक पीले रंग की प्लारस्टिक बोरी के अंदर सफेद रंग की प्लास्टिक झिल्ली में 07 पैकेट में भरा हुआ देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब तथा एक बड़ी बाल्टील में भरकर बारी-बारी से एक लीटर वाली पानी बाटल में निकालकर नापने पर 35 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 7,000 रूपया को जप्त कर कब्जा में लिया

इस मामले में पुलिस ने आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी जागेश्वर मिरी के विरुद्ध अपराध कायम कर गिरफ्तार किया.

इसी तरह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम तिलकपुर नाला के पास एक महिला राजकुमार चौहान है भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रही है. जिसकी सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जो सही पाने पर मौके पर आरोपीया राजकुमारी चौहान पति भोगी लाल चौहान उम्र 40 साल, तिलकपुर थाना बसना के कब्जे से एक नीले रंग की 60 लीटर क्षमता वाली ड्रम में भरा हुआ 30 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब कीमती 6000 रूपये को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीया का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोपीया को गिरफ्तार किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें