पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विद्युत कर्मियों ने भरी ह... - CG Sandesh

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विद्युत कर्मियों ने भरी हुंकार

जांजगीर-चांपा : पुरानी पेंशन योजना यानी OPS की बहाली की मांग को लेकर जांजगीर-चांपा के मड़वा में विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की। 11 सितंबर को अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा में विभिन्न संगठनों के संयुक्त नेतृत्व में एकता मंच ने कंपनी अध्यक्ष के नाम मुख्य अभियंता रजनीश जांगड़े को ज्ञापन सौंपा।

विद्युत कर्मियों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना उनकी भविष्य की सुरक्षा और सामाजिक सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता के सामने अपनी मांग रखते हुए ज्ञापन को शासन स्तर तक जल्द पहुंचाने का आग्रह किया।

इस दौरान विद्युत कंपनियों से जुड़े अलग-अलग यूनियन, तकनीकी संवर्ग, अभियंता और चिकित्सक संगठनों के प्रतिनिधि एक मंच पर नजर आए। एकता मंच ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली अब किसी एक संगठन या वर्ग की मांग नहीं, बल्कि प्रदेश के विद्युत कर्मियों के भविष्य और अधिकारों से जुड़ी साझा मांग है।

मंच ने स्पष्ट किया कि OPS बहाली की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा और मांग पूरी होने तक आवाज बुलंद की जाती रहेगी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें