बसना : दो महिलाओं से मारपीट के आरोप में तीन पर मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : दो महिलाओं से मारपीट के आरोप में तीन पर मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पितईपाली में जमीन बंटवारे की बात को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने परिवार के ही तीन सदस्यों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पितईपाली में 19 सितंबर 2026 की दोपहर लगभग 2:00 बजे जमीन बंटवारे को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ. शिकायतकर्ता जगबंधु मानिकपुरी अपने घर के सामने खड़ा था, तभी उसका छोटा भाई गोपलाल दास, भाई की पत्नी शिवमोती दास एवं भतीजा महेंद्र दास वहां पहुंचे और जमीन बंटवारे की बात को लेकर झगड़ा-विवाद करने लगे.

झगड़े की आवाज सुनकर पीड़ित की पत्नी सेतबती और बहू रथ बाई मौके पर पहुंचीं और विवाद करने से मना करने लगीं. तभी तीनों आरोपियों ने एकजुट होकर एक राय होकर सेतबती और रथ बाई को मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर अपने घर चले गए. अचानक हुई मारपीट में पीड़ित की पत्नी सेतबती के बाएं हाथ में तथा बहू रथ बाई के दाहिने हाथ की कलाई में चोटें आई हैं.

वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गोपलाल दास, शिवमोती दास एवं महेंद्र दास के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें