बसना : पति-पत्नी पर डंडे व मुक्कों से हमला, गांव के तीन युवक... - CG Sandesh

बसना : पति-पत्नी पर डंडे व मुक्कों से हमला, गांव के तीन युवकों पर मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पठियापाली में विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति विसर्जन झांकी के दौरान आपसी विवाद में एक दंपत्ति के साथ गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पठियापाली में 19 सितंबर 2026 की दोपहर लगभग 1:30 बजे गांव में भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा था, जब विसर्जन झांकी पुरुषोत्तम जगत के घर के पास से गुजर रही थी, तब पुरुषोत्तम अपनी पत्नी निर्मला जगत के साथ घर की छत पर खड़े होकर झांकी देख रहे थे.

इसी दौरान झांकी में शामिल गांव के तीन युवक सुरेश भोई, श्यामलाल नाग और पहाड़ सिंग जगत ने छत पर खड़े पुरुषोत्तम को देखकर "क्या देख रहे हो" कहते हुए अकारण गाली-गलौज शुरू कर दी.

जब पीड़ित ने नीचे उतरकर गाली देने का विरोध किया, तो तीनों आरोपियों ने एकजुट होकर एक राय होकर जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों व डंडे से हमला कर दिया.

अचानक हुए हमले में पीड़ित के दाहिने पैर की एड़ी, पीठ और दोनों जांघों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह वहीं गिर पड़ा. पति को गिरता देख जब पत्नी निर्मला जगत बीच-बचाव करने पहुंची, तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसके सीने और हाथ में चोटें आई हैं. घटना के समय मौके पर मौजूद ग्रामीण रमेश पोर्ते और शोभनी जगत ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुरेश भोई, श्यामलाल नाग, एवं पहाड़ सिंग जगत के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें