बागबाहरा : घर से बाइक लेकर निकला व्यक्ति गायब
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम बिहाझर से एक 57 वर्षीय व्यक्ति के घर से लापता होने के बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिहाझर निवासी पुष्कर कुमार साहू ने बताया कि उनके पिता गोपाल राम साहू पिता स्व. श्री सुखराम साहू, उम्र 57 वर्ष बीते रविवार, 20 सितंबर 2026 की दोपहर लगभग 02:00 बजे बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं. जिनका परिजनों द्वारा आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहाँ काफी तलाश करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका.
लापता गोपाल राम साहू अपनी स्पलेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HF 5932 और मोबाइल फोन के साथ निकले हैं, वे हिंदी व छत्तीसगढ़ी भाषा बोलते हैं. उनका शारीरिक हुलिया ऊंचाई 5 फीट 6 इंच, चेहरा गोल, आंखें काली, रंग सांवला और बाल काले हैं. वे मटमैले सफेद रंग की शर्ट और हल्के काले रंग की पैंट पहने हुए हैं.
मामले में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखे जाने की संभावना पर धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है.