खल्लारी : 'ब्लाउज सिलाने जा रही है' कहकर महिला हुई लापता - CG Sandesh

खल्लारी : 'ब्लाउज सिलाने जा रही है' कहकर महिला हुई लापता

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोमा से एक 26 वर्षीय एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृता निषाद पति महेश्वर निषाद, उम्र 26 वर्ष बीते शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 11:00 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह 'ब्लाउज सिलाने जा रही है', लेकिन इसके बाद वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी. परिजनों द्वारा आसपास के गांवों, संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने 19 सितंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. मामला महिला के अचानक गायब होने और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से बंधक बनाए जाने या ले जाए जाने की आशंका से जुड़ा है, जिसपर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें