सरायपाली : झिलमिला के साप्ताहिक बाजार में अवैध शराब बेचते रं... - CG Sandesh

सरायपाली : झिलमिला के साप्ताहिक बाजार में अवैध शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ाया युवक, देशी व अंग्रेजी शराब जब्त

सरायपाली पुलिस ने सोमवार सुबह झिलमिला के साप्ताहिक बाजार में छापेमारी की, जहाँ पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर एक युवक को अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 21 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 10:00 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झिलमिला के साप्ताहिक बाजार में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बेचने की फिराक में है. सूचना के आधार पर पुलिस ने झिलमिला के साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया.

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम लीलांबर चौहान पिता रामलाल चौहान, उम्र 34 वर्ष, निवासी मोहनमुड़ा डीपापारा थाना सरायपाली, जिला महासमुंद बताया.

जिसके प्लास्टिक झोले से पुलिस ने 11 पौवे 1,980 ML सुपर 36 देशी प्लेन शराब कीमत ₹880 और 10 पौवे 1,800 ML आइकॉन व्हिस्की अंग्रेजी शराब कीमत ₹1,200 बरामद हुई. कुल 3,780 ML अवैध शराब कुल कीमत ₹2,080 की जब्ती के बाद पुलिस ने आरोपी लीलांबर चौहान के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें