कोमाखान : 15 पौवे देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

कोमाखान : 15 पौवे देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोमाखान थाना पुलिस ने रविवार को नकटा पार मोड़ के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,700 एमएल शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 20 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नकटा पार मोड़ स्थित बम्हरी पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया.

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम झनक राम टंडन पिता शेखुराम टंडन उम्र 63 वर्ष, निवासी ग्राम बिंद्रावन थाना कोमाखान, जिला महासमुंद बताया. जिसके कब्जे में मौजूद सफेद रंग के झोले की तलाशी लेने पर 180 एमएल क्षमता वाले 15 पौवे 'शेरा प्लेन शराब' कुल 2,700 ML, कीमत ₹1,200 बरामद हुई.

जिसपर पुलिस ने आरोपी झनक राम टंडन के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें