पिथौरा : 3 लीटर महुआ शराब जप्त
पिथौरा पुलिस ने सोमवार रात ग्राम कोडिया स्थित पुल के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 21 सितंबर 2026 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोडिया स्थित पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है.
सूचना पर पुलिस ने कोडिया पुल के पास पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया. पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम गुणनिधि बारीक पिता अशोक बारीक, उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम गिरना थाना पिथौरा के कब्जे से एक 5 लीटर क्षमता वाले सफेद प्लास्टिक जरीकेन में भरी 3 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत ₹600 बरामद किया.
वहीँ मामले में आरोपी गुणनिधि बारीक के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(A) के तहत अपराध दर्ज किया.
अन्य सम्बंधित खबरें