गणेश विसर्जन पर 2 दिन बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक, इन रास्तों... - CG Sandesh

गणेश विसर्जन पर 2 दिन बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन और प्रवेश प्रतिबंध

 Bilaspur Traffic:  गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिलासपुर शहर में 24 और 25 सितंबर को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जुलूस, झांकियों और विसर्जन के लिए निकलने वाले वाहनों के कारण सड़कों पर दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने दो दिनों के लिए रूट प्लान जारी किया है।शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पचरी घाट और सरकंडा स्थित छठ घाट को निर्धारित किया गया है। जुलूस और भीड़ की स्थिति के अनुसार कई संपर्क मार्गों पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कुछ रास्तों पर प्रवेश भी पूरी तरह बंद किया जा सकता है।

पचरी घाट जाने वाले जुलूस के लिए यह रहेगा रूट

यातायात पुलिस के अनुसार कोतवाली, सिविल लाइन, तोरवा और तिफरा क्षेत्र से निकलने वाली गणेश प्रतिमाओं के जुलूस को पचरी घाट की ओर भेजा जाएगा। वहीं सरकंडा, मोपका और आसपास के इलाकों की प्रतिमाओं के लिए छठ घाट का मार्ग निर्धारित किया गया है।विसर्जन जुलूस के दौरान देवकीनंदन चौक, राघवेंद्र तिराहा, सिम्स चौक, कोरोना चौक, मिशन चौक, अमरनाथ गोल बाजार चौक, कोतवाली चौक, जवाली नाला चौक, हटरी चौक, पचरी घाट और गांधी चौक प्रमुख मार्गों में शामिल रहेंगे।इन मुख्य रास्तों से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों पर यातायात की स्थिति के अनुसार रूट बदला जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विसर्जन जुलूस के दौरान इन रास्तों पर बेवजह वाहन लेकर जाने से बचें।

जुलूस में वालंटियर संभालेंगे व्यवस्था

गणेश उत्सव समितियों और आयोजकों को जुलूस के दौरान पर्याप्त संख्या में वालंटियर रखने के निर्देश दिए गए हैं। ये वालंटियर यातायात पुलिस के साथ मिलकर भीड़ और वाहनों को व्यवस्थित करने में मदद करेंगे।इस व्यवस्था का उद्देश्य जुलूस के साथ चल रहे वाहनों और सामान्य यातायात के बीच टकराव की स्थिति को कम करना है।

छठ घाट जाने वालों के लिए भी बदलेगा ट्रैफिक रूट

सरकंडा के छठ घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी यातायात में बदलाव किया जाएगा। महमंद मोड़, पावर हाउस चौक, मोपका तिराहा, बसंत चौक, राजकिशोर नगर तिराहा, शनि मंदिर और छठ घाट तिराहा प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट रहेंगे।भीड़ और वाहनों का दबाव ज्यादा बढ़ने पर कुछ मार्गों को अस्थायी तौर पर पूरी तरह बंद किया जा सकता है।

इन इलाकों में भी ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी

विसर्जन के दौरान पेट्रोल पंप क्षेत्र, सिम्स चौक से जुड़े संपर्क मार्ग, लखीराम ऑडिटोरियम मार्ग, मिशन चौक, कोरोना चौक, काली मंदिर खापरगंज, तेलीपारा रोड, लालबहादुर शास्त्री-वाल्मीकि चौक, जवाली पुल चौक, लाइफ केयर अस्पताल मार्ग, गांधी चौक और जूना बिलासपुर इलाके में भी यातायात व्यवस्था के अनुसार बदलाव किया जा सकता है।यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि 24 और 25 सितंबर को जरूरी काम होने पर घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें और विसर्जन जुलूस वाले रास्तों पर अनावश्यक वाहन लेकर न जाएं।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें