बागबाहरा : युवक के लापता होने का मामला दर्ज
बागबाहरा थाना क्षेत्र में ग्राम मोहबा से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहबा थाना बागबाहरा निवासी नेहरूलाल साहू ने बताया कि उनका पुत्र रूपेश कुमार साहू उम्र 36 वर्ष शनिवार, 19 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया. जब रूपेश देर रात तक घर वापस नहीं लौटा, तो उसकी संभावित ठिकानों, आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन की गई.
काफी प्रयास के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो बागबाहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले मे सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार BNS की धारा 140(3) में केस दर्ज किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें