बसना : तीन अलग-अलग स्थानों से 50 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब... - CG Sandesh

बसना : तीन अलग-अलग स्थानों से 50 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त

बसना पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों के कब्जे से बाल्टी और प्लास्टिक जरकीनों में भरी कुल 50 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया है.

22 सितम्बर 2026 को मुखबिर की सूचना पर बांध किनारे ग्राम नरसिंगपुर के पास में आरोपीया योगिता नाग पति स्व अजय नाग उम्र 50 वर्ष निवासी जगदीशपुर के कब्जे से एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ढक्कन वाली बाल्टी मे भरा करीबन 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 4000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया.

इसी तरह मुखबिर की सूचना पर ग्राम नरसिंगपुर चनौरडीह के बीच रोड किनारे आरोपी तियोफील तांडी पिता शैलेन्द्रे तांडी उम्र 38 साल निवासी नरसिंगपुर के कब्जे से एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई करीबन 20 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब जुमला 20,000 एमएल कीमती 4000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द मौके पर देहाती नालसी पर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया.

तथा ग्राम जमदरहा पुल के पास कच्ची रास्ता में आरोपी रामलाल बरिहा पिता लहाराम बरिहा उम्र 50 वर्ष, निवासी जमदरहा के कब्जे से एक लाल रंग व एक सफेद रंग की 05-05 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक जरकीन में भरी हाथ भटटी से निर्मित महुआ शराब 05-05 लीटर कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें