सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड सरायपाली के स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य सरायपाली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नारायण साहू, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे व विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें 4 स्टाल लगाया गया था
प्रथम स्टॉल स्वस्थ नारी सशक्त अभियान में 225 स्वच्छता दीदीयों का स्वास्थ्य जांच किया गया द्वितीय स्टॉल में 25आयुष्मान कार्ड 17 वय वंदना कार्ड बनाया गया तथा तृतीय स्टाल प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में 225 मरीजों को दवाई का वितरण किया गया तथा चतुर्थ स्टॉल टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत 3534 लोगों का पंजीकरण तथा स्क्रीनिंग व 35 लोगों का x ray जांच किया गया इस शिविर को सफल बनाने में क्षेत्र के मितानिनों की महती भूमिका रहा।