पिथौरा : गाँव के तालाब में मगरमच्छ दिखने की ख़बर से मचा हड़कं... - CG Sandesh

पिथौरा : गाँव के तालाब में मगरमच्छ दिखने की ख़बर से मचा हड़कंप, सरपंच ने कराई मुनादी, वन विभाग ने कहा....

आज पिथौरा विकासखंड के ग्राम गड़बेड़ा स्थित मझआ तालाब में मगरमच्छ देखे जाने से की खबर से गांव सहित जिले के सोशल मीडिया में हड़कंप मच गया है. जहाँ इस खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया तो वहीँ वन विभाग की टीम भी हरकत में आ गई.

सरपंच को जब इस बाद की सुचना मिली तो उनके द्वारा गांव में मुनादी कराई गई है कि कोई भी ग्रामीण तालाब के नजदीक न जाए और तालाब में नहाने न जाए. साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई.

वहीँ इस सुचना पर वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंची तो बताया गया कि तलाबा में मगरमच्छ नही है, वन विभाग ने बताया कि यह मगरमच्छ नही बल्कि मछली का झुंड है. हालाकि इसके बाद गांव वालों की संतुष्टि के लिए वन अमला मौके पर तैनात है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें