सीएचसी सरायपाली को मिला शासकीय वाहन, स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी एवं प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं मैदानी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरायपाली को शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 02 एयू 2592 उपलब्ध कराया गया है।
विभागीय समीक्षा के दौरान संस्थान की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। वाहन उपलब्ध होने से अधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों में भ्रमण, स्वास्थ्य संस्थानों के निरीक्षण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी तथा मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करने में सुविधा होगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह कुशवाहा ने कहा, “स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाए। सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को वाहन उपलब्ध कराने से अधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण एवं निरीक्षण में सुविधा मिलेगी।