महासमुंद : तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार; ... - CG Sandesh

महासमुंद : तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेलसोंडा स्थित देवांगन भवन के सामने नांदगांव रोड पर हाथ में तलवार लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को महासमुंद पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 33 इंच लंबी लोहे की तलवार जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की रात महासमुंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेलसोंडा में नांदगांव रोड पर देवांगन भवन के सामने एक युवक हाथ में लोहे की तलवार लेकर हवा में लहरा रहा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, जिसने मुखबिर के बताए हुलिए का युवक हवा में तलवार लहराते हुए पाया गया, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तत्परता से पकड़ लिया.

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश पन्द्रे (25 वर्ष), निवासी गोंदिया (महाराष्ट्र) बताया. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1,000 रुपये मूल्य की 33 इंच लंबी लोहे की धारदार तलवार (मूठ 5.5 इंच, फल 27.5 इंच) मयान सहित बरामद की गई.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें