पिथौरा : खेत से 20 लीटर महुआ शराब जब्त, कबाड़ी दुकान के पास ... - CG Sandesh

पिथौरा : खेत से 20 लीटर महुआ शराब जब्त, कबाड़ी दुकान के पास पकड़ाया दूसरा तस्कर

पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 20 लीटर महुआ शराब और 25 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है.

कार्रवाई 1: खेत में भट्टी जलाकर महुआ शराब बनाते आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस को 26-27 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुखीपाली में एक व्यक्ति अपने खेत में भट्टी जलाकर अवैध महुआ शराब का निर्माण कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने जब खेत की घेराबंदी की, तब आरोपी शंकर चतुर्वेदी (34 वर्ष), निवासी ग्राम सुखीपाली, रंगे हाथों महुआ शराब बनाते हुए पाया गया.

आरोपी के कब्जे से 20 लीटर क्षमता वाली सफेद प्लास्टिक जरकिन में भरी हुई 20 लीटर कच्ची महुआ शराब अनुमानित कीमत 4,000 रुपये बरामद की गई. तथा आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

कार्रवाई 2: 'अचार मसाला' लिखे झोले में देशी शराब ले जाता युवक पकड़ाया

इसी क्रम में 27 अक्टूबर 2026 की दोपहर गश्त के दौरान पिथौरा पुलिस को थाना चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि रानीसागरपारा स्थित कबाड़ी दुकान के पीछे एक युवक थैले में शराब रखकर बिक्री की फिराक में घूम रहा है.

पुलिस मौके में घेराबंदी कर आरोपी पुष्पम रात्रे (28 वर्ष), निवासी बरतुंगा को रोककर तलाशी ली. आरोपी के पास मौजूद 'A-1 अचार मसाला' लिखे एक प्लास्टिक झोले से 25 पौवा (कुल 4,500 एमएल) देशी प्लेन शराब (कीमत 2,000 रुपये) बरामद कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें