धनतेरस की खरीदारी के लिए ये 5 बाजार है खास, सस्ते दाम में मिलेंगे बर्तन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक
भोपाल: धनतेरस के मौके पर बाजारों में खरीदारी की रौनक देखते ही बनती है। दीपावली से पहले ही लोग घरों के लिए नए सामान जुटाने लगते है, लेकिन धनतेरस पर खरीदारी का उत्साह अलग ही नजर आता है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी इस बार बाजारों में ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर में कई ऐसे बाजार है, जहां बजट के अनुसार सामान के साथ अलग-अलग वैरायटी भी मिल जाती है। अगर आप भी धनतेरस पर खरीदारी की योजना बना रहे है, तो इन बाजारों का रुख कर सकते है।
1. न्यू मार्केट: सजावट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक
टीटी नगर स्थित न्यू मार्केट त्योहार के दौरान खरीदारी के लिए लोकप्रिय जगहों में शामिल है। यहां सोने-चांदी के शोरूम के साथ घर सजाने का सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई दुकानें मौजूद है। बजट में अच्छी चीजें तलाशने वाले ग्राहकों के लिए यह बाजार अच्छा विकल्प माना जाता है।
2. बैरागढ़ बाजार: कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की वैरायटी
दीपावली और धनतेरस के समय बैरागढ़ बाजार में भी काफी चहल-पहल रहती है। यहां कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक कई तरह के विकल्प मिलते है। त्योहार को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर 10 से 50 प्रतिशत तक की छूट भी देखने को मिल रही है। अलग-अलग बजट में खरीदारी करने वाले ग्राहक यहां पहुंच रहे है।
3. पीर गेट का बर्तन बाजार: धनतेरस के लिए खास ठिकाना
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा को देखते हुए पुराने भोपाल का पीर गेट बाजार ग्राहकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। यहां बर्तनों की कई तरह की डिजाइन और वैरायटी उपलब्ध है। बाजार में कुछ सामान सामान्य कीमतों से कम दाम पर मिलने का विकल्प भी है। खास बात यह है कि यहां ग्राहकों की मांग के अनुसार विशेष ऑर्डर पर भी बर्तन तैयार किए जाते है।
4. 10 नंबर मार्केट: प्रीमियम सामान के लिए पसंदीदा जगह
भोपाल का 10 नंबर मार्केट प्रीमियम उत्पादों की खरीदारी के लिए जाना जाता है। धनतेरस पर यहां भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। बाजार में बर्तन, लाइटिंग उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक सामान की कई वैरायटी मिलती है। बेहतर क्वालिटी और अलग चयन की तलाश करने वाले लोग इस बाजार में खरीदारी कर सकते है।
5. चौक बाजार सराफा: सोने-चांदी की खरीदारी का विकल्प
अगर धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदने की योजना है, तो पुराने भोपाल का चौक बाजार स्थित सराफा क्षेत्र एक विकल्प हो सकता है। यहां आभूषणों और सोने-चांदी के अन्य सामान की कई दुकानें मौजूद है। खरीदारी से पहले अलग-अलग दुकानों पर कीमत, शुद्धता और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
धनतेरस पर बाजार जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
त्योहार की भीड़ को देखते हुए खरीदारी के लिए समय पहले तय कर लें। सोने-चांदी के आभूषण लेते समय हॉलमार्क और बिल जरूर जांचें। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय वारंटी, एक्सचेंज और छूट की शर्तें समझ लें। इससे खरीदारी के दौरान बेहतर विकल्प चुनने में मदद मिलेगी।