महासमुंद : दूसरा बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए कहने पर गाली-गलौज, मारपीट
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम लाफिनखुर्द में दूसरा बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए कहने पर गाली-गलौज, बाल खींचकर थप्पड़ों से मारपीट करने और धक्का देकर गिराने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लाफिनखुर्द निवासी काजल मारकण्डे 19 नवंबर की दोपहर करीब 12:00 बजे अपने घर पर मौजूद थीं. इसी दौरान उन्होंने अपनी भाभी एकता मारकण्डे की मां लता सोनटके से घर का दूसरा बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए कहा.
इतनी सी बात पर लता सोनटके भड़क गईं और "क्यों उपयोग नहीं करूंगी, क्या कर लेगी" कहते हुए अश्लील गाली-गलौज करने लगीं. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी महिला ने काजल के बाल खींचकर हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी तथा धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया.
इस मारपीट और धक्का-मुक्की के कारण पीड़िता काजल मारकण्डे के सिर और दाहिने पैर के घुटने में चोट व दर्द है. घटना के समय घर पर मौजूद पीड़िता की मां अनिता मारकण्डे और पड़ोसी शशी नवरंगे ने विवाद को देखा व सुना तथा बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लता सोनटके के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.