सरायपाली : बिजातीपाली में महिला से 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब जप्त
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिजातीपाली में पुलिस ने एक महिला से करीब 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब जप्त किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर की दोपहर सरायपाली पुलिस को झिलमिला चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिजातीपाली निवासी रोहिणी चौहान पति खगेश्वर चौहान 39 वर्ष ने अपनी मौसी लालोबाई चौहान के घर के पीछे स्थित बाड़ी में अवैध रूप से बिक्री के लिए महुआ शराब छिपाकर रखी है.
जिसकी सुचना पर पुलिस ने दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम बिजातीपाली स्थित लालोबाई चौहान की बाड़ी में घेराबंदी की, जहाँ मौजूद महिला रोहिणी चौहान से पूछताछ करने पर उसने बाड़ी की दीवार के किनारे लगे कद्दू की बेल (नार) के नीचे एक सफेद प्लास्टिक झोले के अंदर 15 लीटर क्षमता वाले पारदर्शी प्लास्टिक डिब्बे में महुआ शराब छिपाकर रखने की बात स्वीकार की.
जिसपर पुलिस डिब्बे से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 3,000 रुपए बरामद कर शराब को मौके पर सीलबंद किया.
वहीँ मामले मे आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए रोहिणी चौहान को गिरफ्तार कर लिया.