news-details

ब्लाक कांग्रेस कमेटी बसना द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विचार पदयात्रा की शुरुआत.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी बसना द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले गांधी विचार पदयात्रा की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय से की गई।

सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर मल्यार्पण कर महात्मा गांधी अमर रहे एवं भारत माता की जय के नारे एवं रघुपति राघव राजा राम भजन गाते हुये पदयात्रा प्रांरभ किया गया। पदयात्रा वार्ड क्रमांक 5 वार्ड क्रमांक 6 वार्ड 7 वार्ड क्रमांक 8 वार्ड क्रमांक 9 वार्ड क्रमांक 10 एवं वार्ड क्रमांक 11बिष्णु नगर साई नगर मे पदयात्रा का समापन किया गया । पदयात्रियों का वार्डवासियों द्वारा आतिशबाजी एवं फुलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह सलुजा, तनवीर सईद इश्तियाक खेरानी (अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस), मंदाकिनी साहु(पदयात्रा प्रभारी), सी डी बघेल, गौतम बंजारा ने सभा को संबोधित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और देश हित के उद्देश्यों के साथ गांधी विचार पदयात्रा के महत्व से सभी कांग्रेसजनों एवं नगरवासियों को अवगत कराया। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी बसना द्वारा वार्ड के 5 वृद्ध जनो का सम्मान किया गया ।

पदयात्रा मे नरेन्द्र साव मोनु खेरानी खालिद दानी (अध्यक्ष युवा कांग्रेस), इशाक मोहम्मद, दुकली बाई तांडी, यासमीन बेगम, कांति सुरजाल, प्यारेलाल साहु, निर्मल दास, अशफाक खेरानी, फिरतु देवांगन, रणदीप सलुजा, शकील खत्री, रमेश सुर्या, गुनप्रसाद धृतलहरे, महिपाल जटाल, राकेश भारतीय, कैलाश प्रधान, रफिक खान, मनोज प्रधान, प्रतोष भोई, सोनु कुमार, गजराज, विशाल, राजकुमार सिदार, शांति बाई, अगिन बाई, बुधवारिन बाई, समुन्द्र सिंह, मोनु निर्मलकर सहित बडी संख्या मे कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुये।





अन्य सम्बंधित खबरें