10वीं पास युवाओं के लिए रेल्वे में कई पदों पर बम्फर भर्ती.  - CG Sandesh

10वीं पास युवाओं के लिए रेल्वे में कई पदों पर बम्फर भर्ती.

रेल्वे के 2 अलग-अलग  विभागों ने  नोटिफिकेशन निकाल कर विभिन्न विभाग के पदों पर आवेदन आमंत्रित किया है.  रेलवे भर्ती बोर्ड की जहब रेलवे भर्ती सेल द्वारा एएलपी और टेक्नीशियन के 306 पदों पर आवेदन आमंत्रित किया गया है. जबकि एनएफआर (NFR) की तरफ से एक्ट अपरेंटिस (Act Apprentice)  के 2590 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है.

एएलपी और टेक्नीशियन के 306 पदों पर 11 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित.

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलेट और टेक्नीशियन के पदों पर कुल 306 पदों पर होनी हैं,  इनमें एएलपी के 85 और टेक्नीशियन के 221 पद शामिल हैं. ये भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड की जहब रेलवे भर्ती सेल द्वारा की जाएगी. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर है. इन पदों पर 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं. साथ ही कई पदों पर आईआईटी भी मांगा गया है.

आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए. ओबीसी को अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल और एससी/एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी. प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा. इच्छुक लोग ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

इसके आलावा ऑफिशियल नोटिफिकेशन के यहां क्लिक कर आप देख सकतें है.  

एक्ट अपरेंटिस (Act Apprentice) के    2590 पदों पर भर्ती.

जो उम्मीदवार 10वीं पास हैं उनके लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। बता दें कि नौकरी का यह मौका पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे देने जा रहा है. भर्ती को लेकर एनएफआर (NFR) की तरफ से आवेदन भी आमंत्रित कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती के इच्छुक हैं वे 31 अक्टूबर, 2019 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते है.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) कुल 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

इसके आलावा ऑफिशियल नोटिफिकेशन के यहां क्लिक कर आप देख सकतें है.  


अन्य सम्बंधित खबरें