पहाड़ से गिरा ट्रैक्टर दब गए चालक और मजदूर. - CG Sandesh

पहाड़ से गिरा ट्रैक्टर दब गए चालक और मजदूर.

मिली जानकारी के अनुसार बसना थाना अंतर्गत कल कुछ लोग कटेल राजपुर टुकड़ा मार्ग से एक ट्रैक्टर और ट्रॉली से ईंट भर कर रंगमटिया मार्ग होते हुए दलदली जा रहे थे. इस दौरान लगभग साम 5 बजकर 30 मिनट में रंगमटिया के पास एक पहाड़ जिसे ( घुटकुरी भी कहते है) में सड़क की चढ़ाई करते समय आयशर ट्रैक्टर अचानक किसी कारण वश बन्द हो गया और अचानक ट्रैक्टर ऊँचाई को नही चढ़ पाया और पीछे और ढुलान होते हुए लगभग 12 फिट नीचे खेत में जा गिरा. इस दौरान ट्रैक्टर में तीन लोग सवार थे जिसमे एक की मौत और अन्य दो घायल हो गए

बताया जा रहा है कि 12 फिट ऊपर ढलान से नीचे खेत में गिरने के कारण घटना में आयशर ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर में ही दब गया और उसकी मौत हो गई.  जबकि एक युवक ट्रैक्टर ट्राली के अंदर दब कर घायल हो गया और दूसरा ट्रैक्टर के ट्राली से दूर फेका गया. ट्राली में दबे युवक को ग्रामीणों के सहायता से लकड़ियों के बल्ली के सहारे बहार निकाला गया. जिसके बाद दोनों घायलों को लिमदारहा हॉस्पिटल भेजा गया.

इस घटना में मौत हुए ट्रैक्टर चालक का नाम जयराम पटेल पिता भोजराम पटेल उम्र 28 वर्ष ग्राम बांमडॉडीह बताया जा रहा है. जबकि दो अन्य युवक जो इस घटना में घायल हो गए उनका नाम किसन भोई पिता रतिलाल भोई 20 वर्ष ग्राम दलदली निवासी तथा डिग्री यादव पिता कायतराम यादव उम्र 25 वर्ष बतया गया है. जिसमे डिग्री यादव पिता कायतराम  गंभीर रूप से घायल हो गया है. वहींमामले को संज्ञान में लेते हुए भँवरपुर पुलिस जांच कर कार्यवाही कर रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें