महाराष्ट्र में 60 तो हरियाणा में 65 फीसदी हुई वोटिंग. - CG Sandesh

महाराष्ट्र में 60 तो हरियाणा में 65 फीसदी हुई वोटिंग.

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत पर जनता ने अपना फैसला दे दिया, अब ये फैसला 24 तारिख को जनता के सामने आएगा. महाराष्ट्र में 60.5 फीसदी वोट पड़े, जो 2014 की तुलना में कम है. हलांकि हर वर्ग के मतदाताओं में दिखा अपार उत्साह. लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग के मतदाताओं ने की अपनी भागीदारी को किया सुनिश्चित. फिल्मी हस्तियों से लेकर खेल स्टार्स ने भी लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा. कई जगहों पर मतदाताओं की लंबी कतारों के चलते निर्धारित समय के बाद भी वोटिंग जारी रही. क्या महिला क्या पुरुष क्या युवा क्या बुजुर्ग, हर कोई इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाह रहा था और यही वजह है मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लगी रहीं.

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला. कई जगहों पर मतदाताओं की लंबी कतारों के चलते निर्धारित समय के बाद भी वोटिंग जारी रही. मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा.

राज्य में आठ करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिसमें चार करोड़ 28 लाख से अधिक महिला एवं चार करोड़ 68 लाख से अधिक पुरुष मतदाता हैं. इन लोगों ने 3237 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया. चुनाव के लिए राज्य भर में 96,661 मतदान केंद्रों पर लगभग 6.5 लाख मतदान कर्मियों को तैनात किया गया था.

हरियाणा की 90 सीटों के लिए हुआ मतदान

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा. राज्य की 22 जिलों में शाम छह बजे तक 65 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ. यहां मुख्य मुक़ाबला बीजेपी और कांग्रेस में ही है. दोनों प्रमुख दलों ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया है. ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल यानी INLD 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. आईएनएलडी में दोनों भाइयों के पारिवारिक झगड़ों के कारण अलग हुए दुष्यंत चौटाला ने 2018 में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) बनाई थी. पार्टी बनने के बाद JJP का ये पहला विधानसभा चुनाव है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान की ये चार तस्वीरें गवाह हैं लोकतंत्र के महापर्व के प्रति लोगों के उत्साह की. राज्य के लोगों में मतदान के लिए उत्साह सुबह से ही दिखा और मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लंबी लाइनें देखी गयीं. महिला पुरुष युवा   बुजुर्ग, हर कोई महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाह रहा था.

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला. कई जगहों पर मतदाताओं की लंबी कतारों के चलते निर्धारित समय के बाद भी वोटिंग जारी रही. मतदान आम तौर पर शांतिपूर्ण रहा.

राज्य में कुल एक करोड़ 82 लाख से ज्यादा मतदाता हैं जिसमें 97 लाख 74 हजार 543 पुरुष मतदाता हैं जबकि 85 लाख 7 हजार 775 महिला मतदाता हैं. इन मतदाताओं ने 105 महिलाओं सहित 1,169 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया. राज्य में कुल 19,578 मतदान केंद्र बनाए गए. मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए.


अन्य सम्बंधित खबरें