18 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र - CG Sandesh

18 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू होकर 13 दिसंबर तक चलेगा. संसदीय कार्य मंत्रालय ने लोकसभा और राज्यसभा के सचिवालयों को सूचित किया है.

पिछले दो सालों में शीतकालीन सत्र 21 नवंबर को शुरू हुआ था और जनवरी के पहले सप्ताह तक चला था. इस सत्र में सरकार कई बिल को पारित कराने का प्रयास करेगी.

गौरतलब है कि मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद पहला सत्र 17 जून से 6 अगस्त तक चला था. इसे सभी दलों से विचार-विमर्श करने के बाद बढ़ा दिया गया था. इस सत्र में पांच अगस्त को मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने संबंधी प्रस्ताव पास करवाए थे. इसी सत्र में जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में बांटने संबंधी बिल को मंजूरी मिली थी.


अन्य सम्बंधित खबरें