पीएम मोदी आज ‘मन की बात’ में देशवासियों से साझा करेंगे अपने ... - CG Sandesh

पीएम मोदी आज ‘मन की बात’ में देशवासियों से साझा करेंगे अपने विचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे. आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों से इस कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे किया जाएगा.

आज देश भर में दीपावली मनाई जा रही है. प्रधानमंत्री ने मन की बात की पिछली कड़ी में लोगों से सुरक्षित ढंग से दीपावली मनाने का आग्रह किया था, ताकि आतिशबाजी के कारण आगज़नी या कोई अन्य नुकसान न हो.

उन्होंने कहा था कि इस बारे में हरसंभव सतर्कता बरती जानी चाहिए. प्रधानमंत्री ने ये भी कहा था कि त्यौहारों में उत्साह और उल्लास के साथ आनंद का संतुलन होना चाहिए.


अन्य सम्बंधित खबरें