हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज - CG Sandesh

हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज

हरियाणा में पांच साल तक सरकार चलाने वाले मनोहर लाल खट्टर आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह होगा.

मनोहर लाल खट्टर ने जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला के साथ राजभवन जाकर गठबंधन की सरकार बनाने का दावा पेश किया. इससे पहले मनोहर लाल को भाजपा विधायक दल ने अपने नेता चुना. बीजेपी ने तय फॉर्मूले के तहत उप-मुख्यमंत्री का पद जेजेपी को देने की पेशकश की है. भाजपा को इस चुनाव में 40 और जेजेपी को 10 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि वो बीजेपी के साथ पांच साल तक स्थाई सरकार चलाएंगे और जनता के हित में काम करेंगे.

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि कैबिनेट सदस्यों का फैसला मुख्यमंत्री करेंगे. इस बीच पार्टी ने ये भी साफ कर दिया है कि हरियाणा लोकहित पार्टी से विधायक चुनकर आए गोपाल कांडा का समर्थन बीजेपी ने ठुकरा दिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें