पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के रजौरी में जवानों के साथ मनाई दिवाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के रजौरी में जवानों के साथ दिवाली मनाई.
इससे पहले पीएम मोदी ने 73वें पैदल सेना दिवस पर ट्वीट संदेश के जरिए बहादुर पैदल सैनिकों को शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पैदल सेना परिश्रम और बहादुरी का परिचय देती है. हमारी पैदल सेना की उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रत्येक भारतीय उनके आभारी है.
पैदल सेना दिवस के मौके पर थल सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.
भारतीय सेना हर साल 27 अक्टूबर को पैदल सेना दिवस मनाती है. यह दिवस आज़ाद भारत की पहली सैन्य कार्रवाई को याद करने के लिए मनाया जाता है, जब सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन श्रीनगर पहुंची थी और उसने पाक सेना से मदद ले रहे कबाइली घुसपैठियों से लड़कर उन्हें वापस भेज दिया था.
अन्य सम्बंधित खबरें