हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ने लगातार दूसरी बार ली सीएम पद क... - CG Sandesh

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ने लगातार दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ

हरियाणा में पांच साल तक सरकार चलाने वाले मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. जननायक जनता पार्टी प्रमुख और पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.

हरियाणा में पांच साल तक सरकार चलाने वाले मनोहर लाल ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उनके साथ जननायक जनता पार्टी प्रमुख और पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने दोनों नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत कई वरिष्ठ नेता राजभवन में मौजूद रहे. समारोह में किसी भी विधायक को मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई.

90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा विधानसभा में भाजपा को इस चुनाव में 40 और जेजेपी को 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.


अन्य सम्बंधित खबरें