सेल्समेन के कहने पर गया था मिट्टी तेल का पैसे लेने, वापस आने पर हुई चप्पल से पिटाई.
भंवरपुर चौकी के ग्राम धानापाली के ओमप्रकाश पटेल ने मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने पर गुलाब किशोर अग्रवाल के ख़िलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है.
ओमप्रकाश ने बताया है कि 29 अक्टूबर को सोसायटी मे ग्राम का गुलाब किशोर अग्रवाल मिट्टी तेल खरीदने सोसायटी आया था. जहाँ उसने 2 लीटर मिट्टी तेल लिया जिसके लिए उसके पास पैसा नही था तो 02 लीटर मिट्टी तेल का 72 रू उधारी करके बोला कल दे दुंगा.
जिसके अगले दिन सोसायटी के सेल्समेन के कहने पर घनश्याम 72 रू मांगने गुलाब किशोर अग्रवाल के पास गया था. जहाँ उसने कहा कि मै स्वयं जाकर सोसायटी पैसा मे दे दूंगा. जिसके बाद वह सोसायटी के पास गया जहां गुलाब किशोर अग्रवाल पहुंचकर पैसा मांगने आया था उसी बात को लेकर चप्पल से मारपीट कर जमीन मे गिरा दिया और गांलियां देते हुए जान से मार डालुंगा कहते हुए पुन: मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिया.
जिसके बाद डायल 112 गाडी जिससे ओमप्रकाश को चौकी भंवरपुर ले आये और उसकी शिकायत पर पुलिस ने गुलाब किशोर अग्रवाल के विरुद्ध धारा 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.