जलवायु परिवर्तन के लिए विकासशील देश ज़िम्मेदार नहीं: प्रकाश ... - CG Sandesh

जलवायु परिवर्तन के लिए विकासशील देश ज़िम्मेदार नहीं: प्रकाश जावडेकर

केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन पर होने वाली मैड्रिड शिखर वार्ता के दौरान भारत किफायती दाम पर स्वच्छ प्रौद्योगिकी और विकसित देशों से विकासशील देशों को उदार वित्त उपलब्ध कराने की मांग रखेगा.

केंद्रीय मंत्री ने ढाका में दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम की संचालन परिषद की 15वीं बैठक में भाग लिया. प्रसार भारती संवाददाता के साथ ख़ास बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि इस समस्या के लिए विकासशील देश जिम्मेदार नहीं हैं.

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने वेस्ट मैनेजमेंट, बायो डायवर्सिटी पर अपनी राय वयक्त करते हुए कहा कि इसके लिए जनता को समझना और उनकी आदत को बदलना बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य है.


अन्य सम्बंधित खबरें