कार ने बाइक को मारी ठोकर, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

कार ने बाइक को मारी ठोकर, मामला दर्ज.

पटेवा थाना में लापरवाही पूर्वक कार चलाकर मोटरसायकल को ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया है कि गोविंद सिंह पैकरा नयापारा महासमुंद जी. एस. टी. कार्यालय महासमुंद में आदेश वाहक का कार्य करता है जो 6 नवंबर को अपने मोटर सायकल से अपने दोस्त संतोष कुमार निषाद के साथ जी. एस. टी. का डक लेकर महासमुंद से बावनकेरा देने जा रहा था. और जैसे ही वह  बावनकेरा चौक के पास पहुंचकर बावनकेरा गांव की ओर मुड़ रहा था कि पीछे से आर रही कार क्रमांक CG 04 JF 4560 का चालक अपने कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसे पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे गोविंद के सिर के पीछे तरफ एवं संतोष निषाद के दायें गाल मे चोट लगी और वाहन क्रमांक CG 04 JF 4560 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें