मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता ’लोकवाणी’ की चौथी कड़ी का प... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता ’लोकवाणी’ की चौथी कड़ी का प्रसारण 10 नवम्बर को

नगरीय विकास का नया दौर विषय पर आधारित होगी यह कड़ी

महासमुंद, 08 नवम्बर 2019/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की चौथी कड़ी का प्रसारण 10 नवम्बर 2019 रविवार को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. चौनलों और राज्य के क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता शुरू की है। लोकवाणी में इस बार का विषय नगरीय विकास का नया दौर रखा गया है।

कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी का प्रसारण सुनने के लिए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की रेडियोवार्ता लोकवाणी को जिले के आश्रम, छात्रावासों, पंचायतों, नगरीय निकायों एवं अन्य संस्थानों में भी सुना जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें