जिले के तीन जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत  - CG Sandesh

जिले के तीन जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद, 08 नवम्बर 2019/पंचायत एवं ग्रामीण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार की अनुशंसा पर जिले के तीन जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इनमें विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम सावित्रीपुर  निवासी श्री प्यारीलाल बंजारे एवं ग्राम मुढ़ीपार निवासी श्रीमती स्वर्णलता सिंह, स्थानीय महासमुन्द वार्ड क्रमांक 2 ईमलीभाठा निवासी श्री नन्द कुमार लहरे एवं महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम लाफिनकला निवासी श्री बिरजू राम पटेल को स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की गई है। हितग्राहियों को राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पास बुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज संस्था का पंजीयन प्रमाण पत्र एवं साक्ष्य के साथ संबंधित तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। राशि का भुगतान संबंधितों के बैंक खातें में आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें