महाराष्ट्र में भाजपा ने सरकार बनाने से किया इनकार
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर खींचतान जारी है. इसी बीच रविवार को राज्यपाल के आमंत्रण के बाद भाजपा ने सरकार बनाने से मना कर दिया है. भाजपा नेता चंद्रकात पाटिल ने भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के बाद ये फैसला लिया.
भाजपा ने कहा कि शिवसेना ने मिलकर सरकार बनाने के लिए अनिच्छा व्यक्त की है, जिसके बाद भाजपा ने यह निर्णय लिया है. साथ ही उन्होंने शिवसेना पर निशाना साधते हुए जनमत का अनादर करने का आरोप लगाया.
इसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कहा कि किसी भी कीमत पर महाराष्ट्र में शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा.
इस बीच बीजेपी द्वारा सरकार बनाने से इनकार करने के बाद अब राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना से सरकार बनाने के बारे में पूछा है. महाराष्ट्र के गवर्नर कार्यालय की तरफ से शिवसेना के विधायक दल के नेता एकनाथ खडसे से सरकार बनाने की इच्छा के बारे में पूछा है.