महाराष्ट्र में सरकार गठन पर पेंच बरकरार - CG Sandesh

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर पेंच बरकरार

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर अब भी सस्पेंस बरकरार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले एनसीपी प्रमुख शरद पवार, लेकिन नहीं खोले पत्ते, कहा शिवसेना गठबंधन पर नहीं हुई कोई बात, केवल राज्य के राजनीतिक हालात पर हुई बात.

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर लगातार मंथन जारी है। सियासी उठापटक के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। हालांकि बैठक के बाद  कहा गया कि दोनों दलों के प्रतिनिधि एक दो दिन में फिर मिलेंगे । शरद पवार ने साफ कहा कि शिवसेना के साथ गठबंधन पर कोई बात नहीं हो रही है केवल एनसीपी कांग्रेस की बात हो रही है. इस बीच शिवसेना और बीजेपी दोनों की ओर से बयानबाजी जारी है और दोनों मौजूदा हालात के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे है.

गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना के सदस्य सोमवार को संसद में विपक्ष की सीटों पर बैठे नजर आए। फिलहाल दिल्ली से लेकर मुंबई तक सियासी गतिविधियां जारी हैं लेकिन सरकार गठन पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें