बदल गई राज्यसभा के मार्शल की ड्रेस - CG Sandesh

बदल गई राज्यसभा के मार्शल की ड्रेस

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है इसबार संसद में कुछ अलग देशने को मिला, दरअसल जब राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू सदन में आए तो नके साथ खड़े होने वाले मार्शल नए रंग की ड्रेस में नजर आए।

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। राज्यसभा की कार्रवाही शुरू होने से ठीक पहले जैसे ही राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू सदन में आए तो हर कोई हैरान था। दरअसल उनके साथ खड़े होने वाले मार्शल आज बिल्कुल अलग अंदाज़ में दिख रहे थे। मार्शल नए रंग की ड्रेस में नजर आए सभापति के साथ खड़े नजर आए।

राज्यसभा के मार्शल का ड्रेस अब बदल गया है। ये ड्रेस कुछ कुछ सेना की ड्रेस जैसा है। हालांकि ये रंग थोड़ा अलग है। राज्यसभा का ये 250 वां सत्र है इस सत्र को खास बनाने के लिए लगता है मार्शल की ड्रेस में भी बदलाव किया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें