किराए की कोख का दुरुपयोग रोकने के लिए राज्यसभा में पेश हुआ ब... - CG Sandesh

किराए की कोख का दुरुपयोग रोकने के लिए राज्यसभा में पेश हुआ बिल

किराए की कोख का दुरुपयोग और व्यवसायिक उपयोग रोकने लिए राज्यसभा में पेश हुआ सरोगेसी विनियमन विधेयक 2019 , सरोगेट मां के विवाहित और कम से कम एक बच्चे की मां होना होगा अनिवार्य ,शादीशुदा दंपत्ति ही ले सकते हैं सरोगेसी का विकल्प , संबंधी होना भी जरुरी.

केंद्र सरकार ने कॉमर्शियल सरोगेसी पर लगाम लगाने के लिए सरोगेसी रेगुलेशन विधेयक 2019 विधेयक बीते अगस्त महीने में लोकसभा में पारित कर दिया, जिसमें कॉमर्शियल (व्यावसायिक) सरोगेसी पर प्रतिबंध लगाने और अल्ट्रस्टिक सरोगेसी को बढ़ावा देने की वकालत की गई है. राज्यसभा में ये विधेयक चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बिल को रखा और मौजूदा दौर के लिए इसे अहम बताया।


अन्य सम्बंधित खबरें