एक दिसंबर तक मुफ़्त मिलेगा फास्टैग - CG Sandesh

एक दिसंबर तक मुफ़्त मिलेगा फास्टैग

आने वाली 1 दिसंबर, 2019 से सभी राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा की सभी लेन फास्टैग से जुड़ जाएंगी. केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 1 दिसंबर, 2019 से टोल प्लाजा में फास्टैग अनिवार्य किया गया है.

फास्टैग की सिक्योरिटी कीमत 150 रुपये है, लेकिन 1 दिसंबर तक इसे फ्री में दिया जा रहा है. नितिन गडकरी ने कहा कि जिन वाहनों में फास्टैग नहीं लगा होगा, उन्हें फास्टैग वाहनों के लिए बनी लेन से निकलने पर दोगुनी राशि चुकानी होगी. हालांकि टोल प्लाजा पर एक लेन ऐसी भी होगी, जहां बिना-टैग वाले वाहनों से सामान्य टोल ही वसूला जाएगा.

क्या है ‘फास्टैग’

फास्टैग सुविधा के तहत वाहनों पर एक इलेक्ट्रॉनिक तरह से पढ़ा जाने वाला टैग लगा दिया जाता है. इसके बाद वाहन जब किसी टोल प्लाजा से गुजरता है, तो वहां लगी मशीन उस टैग के जरिए इलेक्ट्रॉनिक तरीके से शुल्क वसूल कर लेती है. इससे वाहनों को चुंगी शुल्क गेट पर रुक कर नगद भुगतान नहीं करना होता.


अन्य सम्बंधित खबरें