पर्यावरण संकट से निपटने को लेकर भारत गंभीर: प्रकाश जावडेकर - CG Sandesh

पर्यावरण संकट से निपटने को लेकर भारत गंभीर: प्रकाश जावडेकर

लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, पर्यावरण संकट से निपटने के लिए भारत निभा रहा है अपनी भूमिका, दूसरे देश भी निभाएं अपनी ज़िम्मेदारी. कहा, विकासशील देशों को संसाधनों के लिए मिलना चाहिए धन. केंद्रीय मंत्री ने कहा, शहरों में हरियाली को बढ़ावा देने की ज़रूरत, सरकार करेगी पहल का समर्थन.

वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर लोक सभा में चर्चा का जवाब देते हुए पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि अगले महीने स्पेन में होने वाले कॉप-25 सम्मेलन में वो भारत की ओर से उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी देंगे और इस बात पर जोर देंगे कि पेरिस समझौते का गंभीरता से पालन किया जाए.

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि जितने पेड़ लोग लगाएंगे प्रदूषण उतना कम होगा. उन्होंने हर शहर के वातावरण के अनुरूप क्लीन एयर प्रोग्राम का भी जिक्र किया.


अन्य सम्बंधित खबरें