झारखंड: चुनाव आयोग की ओर से चौथे चरण की अधिसूचना जारी होने क... - CG Sandesh

झारखंड: चुनाव आयोग की ओर से चौथे चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन का काम शुरु

झारखंड में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.. विभिन्न पार्टियों के नेता प्रचार में जुटे हुए हैं.. भाजपा नेता नितिन गड़करी और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी शुक्रवार को राज्य में चुनाव प्रचार किया। और राज्य की जनता को आश्वासन.दिया कि.झारखंड में विकास की गति को और रफ्तार दी जाएगी..

झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। सत्ताधारी भाजपा की तरफ से शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्य में चुनाव प्रचार किया।

गडकरी ने पलामू के विश्रामपुर में चुनावी रैली की और राज्य की रघुवर दास सरकार की तारीफ की। गडकरी ने कहा कि पिछले पांच साल में यहां भाजपा की सरकार आने के बाद विकास काफी तेजी के साथ हुआ है। गडकरी ने कहा कि अगर झारखंड में दोबारा भाजपा की सरकार बनती है तो झारखंड में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने चंदवा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के विकास की गति को थमने नहीं देना है। उन्होंने पार्टी के लक्ष्य को दुहराते हुए 65 से भी ज़्यादा सीटें जीतने का दावा किया।

राज्य में अन्य पार्टियों के नेता भी जगह-जगह रैलियां कर धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

इस बीच झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों के लिए आगामी 16 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी गयी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। इस चरण में 29 नवंबर तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे। 30 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 2 दिसंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

राज्य में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव हो रहे हैं और मतों की गिनती का काम 23 दिसंबर को होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें